CG कोरिया "जनहितकारी योजनाओं की रफ्तार बढ़ाना पहली प्राथमिकता – सीईओ योगेंद्र श्रीवास...पदभार संभालते ही अधिकारियों की बैठक, समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर दिया जोर..देखें?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG कोरिया "जनहितकारी योजनाओं की रफ्तार बढ़ाना पहली प्राथमिकता – सीईओ योगेंद्र श्रीवास...पदभार संभालते ही अधिकारियों की बैठक, समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर दिया जोर..देखें?





कोरिया, 20 जुलाई 2026।

जिला पंचायत कोरिया के नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) योगेंद्र श्रीवास ने सोमवार को पदभार ग्रहण करते ही जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति और विभागीय कार्यों की समीक्षा की।


इससे पूर्व श्री श्रीवास ने जिला कलेक्टर रोक्तिमा यादव से सौजन्य भेंट कर जिले की विकास योजनाओं एवं प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर चर्चा की।


बैठक में सीईओ श्रीवास ने कहा कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की सभी योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ निर्धारित समय-सीमा में पहुंचे तथा सभी कार्य जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ किए जाएं।


उन्होंने विशेष रूप से विकसित भारत जीरामजी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


योगेंद्र श्रीवास राज्य प्रशासनिक सेवा के 2016 बैच के अधिकारी हैं। वे जशपुर, बलौदाबाजार सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्व निभा चुके हैं। कोरिया में पदस्थापना से पहले वे मार्कफेड में सेवाएं दे रहे थे। उनके प्रशासनिक अनुभव से जिले में ग्रामीण विकास योजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

To Top