CG "पटना पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी की स्प्लेंडर प्रो बरामद, आरोपी गिरफ्तार...देंखे?

CG "पटना पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी की स्प्लेंडर प्रो बरामद, आरोपी गिरफ्तार...देंखे?


 CNBLIVE NEWS

चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पटना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

कोरिया, 11 जुलाई 2026। थाना पटना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद पांडे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी मनोज कुमार देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल (CG 07 LZ 7582) अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। शिकायत पर थाना पटना में अपराध क्रमांक 191/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सोमा सिंह (35 वर्ष), पिता बहादुर सिंह, निवासी ग्राम महोरा, थाना पटना, जिला कोरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर विधिवत जप्त कर ली गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।


थाना प्रभारी प्रमोद पांडे ने कहा कि क्षेत्र में चोरी, मारपीट एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, चोरी अथवा अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना पटना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

To Top