CG क्राइम "सरपंच पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या, चरित्र शंका में गला काटा...देखें?

CG क्राइम "सरपंच पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या, चरित्र शंका में गला काटा...देखें?


 

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, पति ने अपनी पत्नी पर चरित्र शंका के चलते कथित रूप से धारदार चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी शव को घर के पीछे फेंककर फरार हो गया।


करीब छह दिन बाद शव से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया और जांच के दौरान आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर संदेह होने की बात स्वीकार की है।


मृतका की पहचान झुमकी कुंजाम (35) और आरोपी की पहचान लक्ष्मण कुंजाम (36) के रूप में हुई है। आरोपी पूर्व सरपंच भी रह चुका है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।


ASP आर.के. बर्मन ने बताया कि प्रथम दृष्टया पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही सभी तथ्य स्पष्ट होंगे।


संवाददाता: संतोष सिंह सूर्यवंशी

CNB LIVE NEWS

UAN REG. NUMBER: CG11D0001136

To Top