CG कोरिया "स्वास्थ्य विभाग के इस प्रदर्शन से आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में राज्य स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई...देंखे?

CG कोरिया "स्वास्थ्य विभाग के इस प्रदर्शन से आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में राज्य स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई...देंखे?




 

बैकुंठपुर | CNB LIVE NEWS

कोरिया जिले ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विशेष अभियान श्रेणी में पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले ने 83.39 प्रतिशत उपलब्धि के साथ 10,110 के लक्ष्य के विरुद्ध 8,431 आयुष्मान कार्ड बनाकर यह उपलब्धि हासिल की।

सामान्य श्रेणी में भी कोरिया जिले ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 96.01 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की है। जिले में 2,84,288 के लक्ष्य के विरुद्ध 2,72,943 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिससे कोरिया को राज्य में सातवां स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं पिछले एक सप्ताह में 727 नए आयुष्मान कार्ड जारी किए गए।

जिले में शेष पात्र हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए सभी विकासखंडों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों, आशा कार्यकर्ताओं, मितानिनों एवं पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा गांव-गांव पहुंचकर पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के इस प्रदर्शन से कोरिया जिले ने आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में राज्य स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

To Top