बैकुंठपुर, कोरिया। कोरिया जिले के यातायात विभाग में पदस्थ राष्ट्रपति पदक प्राप्त हवलदार एवं ट्रैफिक मैन डॉ. महेश मिश्रा को उत्कृष्ट कार्यों के लिए एक बार फिर सम्मानित किया गया है। उनके सराहनीय कार्यों को देखते हुए आईजी द्वारा ₹5,000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
डॉ. महेश मिश्रा लंबे समय से सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता, सामुदायिक पुलिसिंग एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के विशेष संदर्भ में यातायात नियमों के पालन संबंधी जागरूकता विषय पर शोध कर पीएचडी की उपाधि भी प्राप्त की है।
सम्मान मिलने पर डॉ. महेश मिश्रा ने वाहन चालकों और आम नागरिकों से सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं अक्सर छोटी-सी लापरवाही का परिणाम होती हैं, इसलिए सभी लोग नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
उन्होंने कहा कि जनजागरूकता, अनुशासन और यातायात नियमों के पालन से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित की जा सकती है।
CG कोरिया का गौरव: ट्रैफिक मैन डॉ. महेश मिश्रा फिर हुए सम्मानित, आईजी ने दिया नगद पुरस्कार...देखें?
July 16, 2026
Share to other apps


