CG कोरिया "बीहड़ और बारिश को मात देकर स्वास्थ्य विभाग पहुँचा कुर्थी गांव, 47 ग्रामीणों की जांच कर बांटी गई निःशुल्क दवाइयाँ...देखें?

CG कोरिया "बीहड़ और बारिश को मात देकर स्वास्थ्य विभाग पहुँचा कुर्थी गांव, 47 ग्रामीणों की जांच कर बांटी गई निःशुल्क दवाइयाँ...देखें?


सोनहत (कोरिया)। दुर्गम और बारिश से प्रभावित क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोनहत विकासखंड के दूरस्थ ग्राम कुर्थी में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। शिविर में 47 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुँचकर मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ उच्च रक्तचाप (हाई बीपी), मधुमेह एवं मौसमी बीमारियों की जांच की। शिविर में सर्दी-खांसी, बुखार और अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का उपचार भी किया गया। गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं वाले मरीजों को आगे की जांच और उपचार के लिए आवश्यक सलाह दी गई।


स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों को मलेरिया, डेंगू तथा अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही स्वच्छता, साफ पानी के उपयोग और समय पर उपचार कराने के प्रति जागरूक किया गया।


ग्रामीणों ने अपने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में भी लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना विभाग की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।


संवाददाता:

संतोष सिंह सूर्यवंशी

सरगुजा संभाग ब्यूरो हेड | CNB LIVE NEWS

To Top