रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में शासकीय राशि के कथित गबन के मामले में चार पूर्व सरपंचों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, इन पर विकास कार्यों से संबंधित लगभग 43 लाख रुपये की शासकीय राशि का दुरुपयोग एवं वसूली योग्य बकाया होने का आरोप है।
जारी आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं की जाती है, तो वारंट का पालन करते हुए नियमानुसार कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेजा जाए।
बकाया राशि का विवरण इस प्रकार है:
गोपाल चतुर्वेदी (पूर्व सरपंच, नकटा) – ₹18,23,880
रोशन मिश्रा (पूर्व सरपंच, देवदा) – ₹19,35,073
राजकुमारी साहू (पूर्व सरपंच, नगपुरा) – ₹4,09,000
चितरेखा साहू (पूर्व सरपंच, राखी) – ₹2,09,324
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संबंधित पक्षों का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाना चाहिए।


