CG कोरिया "बैकुण्ठपुर में आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित... जनपद CEO ने की अध्यक्षता... देखें?

CG कोरिया "बैकुण्ठपुर में आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित... जनपद CEO ने की अध्यक्षता... देखें?


 *बैकुण्ठपुर में आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित*

*कोरिया, 24 जून 2026/* कलेक्टर  रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर में आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम  की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने की।

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पोषण, पेयजल, स्वच्छता, आवास एवं आजीविका सहित 40 प्रमुख संकेतकों की थीमवार समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर प्रभावी क्रियान्वयन तथा एमआईएस पोर्टल में समयबद्ध डेटा प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर नीति आयोग के आकांक्षी विकासखंड फेलो ने पीपीटी के माध्यम से कार्यक्रम की प्रगति, दिसंबर 2025 डेल्टा रैंकिंग तथा विभिन्न संकेतकों में सुधार की संभावनाओं पर जानकारी साझा की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने कार्यक्रम के लक्ष्यों की प्राप्ति और बैकुण्ठपुर के समग्र विकास के लिए समन्वित प्रयास करने पर सहमति दी।

To Top