*शशी रंजन सिंह*
*अम्बिकापुर( सी एन बी न्यूज ब्यूरो चीफ):--*
अम्बिकापुर स्थित रेस्ट हाउस में मंगलवार को संभाग स्तरीय जिला पंचायत सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सरगुजा क्षेत्र के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी।
बैठक में जिला पंचायत संघ का गठन भी किया गया, जिसमें पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया—
अध्यक्ष: लवकेश पैकरा
उपाध्यक्ष: मुंशी राम, राजेश साहू, मोनिका टोप्पो, कुसुम सिंह
सचिव: राधा रवि
कोषाध्यक्ष: विजय अग्रवाल
कार्यकारिणी सदस्य: देवनारायण यादव, अनुज राजवाड़े, निर्मल कुजूर
बैठक में निम्न प्रमुख मांगों को रखा गया—
जिला पंचायत विकास निधि को बढ़ाकर 50 लाख रुपए किया जाए।
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का मानदेय प्रति माह 50,000 रुपए किया जाए।
जी राम योजना के अंतर्गत निर्माण व अन्य कार्यों की स्वीकृति संबंधित पदाधिकारियों के अनुमोदन से दी जाए।
बैठक में मौजूद सदस्यों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि इन मांगों के पूरा होने से पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति मिलेगी और जनप्रतिनिधियों को बेहतर कार्य करने में सहूलियत होगी।
