*शशी रंजन सिंह*
*सूरजपुर(सी एन बी लाइव न्यूज ब्यूरो चीफ):-- जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में लटोरी चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 किलो गांजा जब्त कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है। गांजा परिवहन में प्रयुक्त टाटा सफारी वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस को देखकर वाहन मोड़ने लगे आरोपी
03 मार्च 2026 को लटोरी चौकी पुलिस मेन रोड लटोरी में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अंबिकापुर की ओर से आ रही टाटा सफारी (क्रमांक CG 15 EG 4455) को पुलिस चेकिंग देख चालक ने करीब 50 मीटर पहले ही वाहन रोककर वापस मोड़ने की कोशिश की, जिससे पुलिस को संदेह हुआ।
घेराबंदी कर 3 आरोपियों को पकड़ा
संदेह के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान वाहन में सवार 2 लोग मौके से फरार हो गए, जबकि 3 आरोपियों को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
जीवधन पैंकरा (28 वर्ष), निवासी सोनगरा
सुरेन्द्र कुमार लास्कर (20 वर्ष), निवासी बरौधी, थाना भटगांव
ललित यादव (21 वर्ष), निवासी बरौधी, थाना भटगांव
वाहन से मिला 8 किलो गांजा
पुलिस ने वाहन की तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 8 किलो गांजा बरामद किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा और परिवहन में प्रयुक्त सफारी वाहन को जब्त कर लिया है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
मामले में आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है।
इनकी रही सक्रिय भूमिका
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी लटोरी अरुण गुप्ता, एएसआई मानिकदास, प्रधान आरक्षक दिलेश्वर सिंह, आरक्षक विकास मिश्रा, संतोष जायसवाल, शोभनाथ कुशवाहा, इस्तियाक अहमद, देवकीनंदन खुटिया, कैलू राजवाड़े, सुनील एक्का और सैनिक तामेश्वर राजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
