*शशी रंजन सिंह*
*सूरजपुर/जरही(ट्रैक सी जी न्यूज ब्यूरो चीफ):--*, विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा कार्यालय जरही में सादगी और उत्साह के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के मंशानुसार आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिवस मनाया। आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल रहा और उपस्थित जनों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा मुकेश सिंह, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रतीक जायसवाल, महामंत्री विकास तिवारी, अमित सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष मिश्रा, नागेंद्र सिंह पप्पू,धनेश्वर राजवाड़े, किरण गुप्ता, सचिन गुप्ता, अभिषेक सिंह, अंकित सिंह एवं बंटी गिरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में समाज सेवा में सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया तथा उन्हें उपहार भेंट किए गए। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री का सादगीपूर्ण जीवन और ‘सबका साथ, सबका विकास’ का संकल्प युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
समापन पर सभी ने प्रदेश की उन्नति और विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
