जरही भाजयुमो में कन्हैया यादव को आईटी प्रमुख की जिम्मेदारीI

जरही भाजयुमो में कन्हैया यादव को आईटी प्रमुख की जिम्मेदारीI

शशि रंजन सिंह

*शशी रंजन सिंह* 

*सूरजपुर(सी एन बी लाइव न्यूज ब्यूरो चीफ):--*, भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल जरही में संगठन को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सक्रिय युवा कार्यकर्ता कन्हैया यादव को मंडल का आईटी प्रमुख नियुक्त किया गया है।
मंडल नेतृत्व ने बताया कि वर्तमान समय में संगठनात्मक गतिविधियों को डिजिटल माध्यम से प्रभावी ढंग से संचालित करना अत्यंत आवश्यक हो गया है। सोशल मीडिया, ऑनलाइन अभियान, डिजिटल प्रचार-प्रसार एवं आईटी प्रबंधन की जिम्मेदारी अब कन्हैया यादव संभालेंगे।
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ने कन्हैया यादव को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं की तकनीकी दक्षता संगठन की बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में आईटी सेल सक्रिय और प्रभावी भूमिका निभाएगा।
वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में आईटी प्रमुख की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
नवनियुक्त आईटी प्रमुख कन्हैया यादव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और मंडल की सभी गतिविधियों को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
इस नियुक्ति से भाजयुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी ने मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।
To Top