लटोरी ब्लॉक में महिला कांग्रेस को नई दिशा: बबीता गुप्ता को मिली कमान, संगठन में उत्साह की लहरI

लटोरी ब्लॉक में महिला कांग्रेस को नई दिशा: बबीता गुप्ता को मिली कमान, संगठन में उत्साह की लहरI

शशि रंजन सिंह

*शशी रंजन सिंह* 

*सूरजपुर(सी एन बी लाइव न्यूज ब्यूरो चीफ):--*जिला सूरजपुर महिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत लटोरी ब्लॉक महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बबीता गुप्ता की नियुक्ति की गई है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के बाद संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने इसे महिला संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम बताया है।
यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी महिला रायपुर से अनुमोदित हुई है। प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम की सहमति एवं जिला अध्यक्ष आनंद कुंवर के निर्देशन में यह जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला संगठन ने भरोसा जताया है कि बबीता गुप्ता अपने अनुभव और सक्रियता से महिला कांग्रेस को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।


नवनियुक्त अध्यक्ष बबीता गुप्ता ने कहा कि संगठन द्वारा जताए गए विश्वास पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरी उतरेंगी। उनका प्राथमिक लक्ष्य लटोरी ब्लॉक के प्रत्येक गांव और वार्ड तक महिला कांग्रेस की पहुंच सुनिश्चित करना, महिलाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना रहेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर विशेष सदस्यता अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। ब्लॉक स्तर पर बैठकों, प्रशिक्षण शिविरों और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को मजबूत आधार देने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि बबीता गुप्ता के नेतृत्व में महिला कांग्रेस न केवल संगठनात्मक रूप से सशक्त होगी, बल्कि आगामी राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भी प्रभावी भूमिका निभाएगी। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति लटोरी ब्लॉक में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगी और महिलाओं की भागीदारी को नई दिशा देगी।
To Top