CG "कोरिया में युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में फूटा आक्रोश, पीएम मोदी का किया पुतला दहन...कुमार चौक, बैकुंठपुर बना विरोध का केंद्र... देखें?

CG "कोरिया में युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में फूटा आक्रोश, पीएम मोदी का किया पुतला दहन...कुमार चौक, बैकुंठपुर बना विरोध का केंद्र... देखें?




@छत्तीसगढ़//संतोष सिंह सूर्यवंशी)

बैकुंठपुर। कोरिया जिला में शुक्रवार को भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित किया गया।

कुमार चौक, बैकुंठपुर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान माहौल गर्म रहा और कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर हमला बताया। 

राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप, जांच एजेंसियों पर सवाल



प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है। नेताओं का कहना था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से की गई है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ कदम बताते हुए तत्काल रिहाई की मांग की।


प्रदेश व जिला नेतृत्व की मौजूदगी में आंदोलन

आंदोलन का नेतृत्व जिला युवा कांग्रेस ने किया। प्रदेश महासचिव संजीव सिंह काजू, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम सजीला यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुमन दुबे सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने स्पष्ट कहा कि संगठन अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की रिहाई तक संघर्ष जारी रखेगा और लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद करता रहेगा।


उग्र आंदोलन की चेतावनी, चरणबद्ध रणनीति

जिला कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस कोरिया के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, जनपद सदस्य गणेश रजवाड़े, नगर पालिका बैकुंठपुर उपाध्यक्ष आशीष यादव, जिला प्रवक्ता आशीष डवरे, अविनाश पाठक, जिला महामंत्री दीपक गुप्ता, राजीव गुप्ता, सौरभ गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि संघर्ष चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगा।

पुलिस बल तैनात, हल्की झड़प

पुतला दहन के दौरान बैकुंठपुर सिटी कोतवाली से एसआई महेश कुशवाहा व अमोल सिंह सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त बल तैनात किया गया था।इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प की स्थिति भी बनी। पुतला जलाए जाने पर पुलिस ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।


बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इनमें — विजेंद्र दास मानिकपुरी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम सजीला यादव, पार्षद धीरज शिवहरे, सौरभ सिंह, मनीष सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुजीत सोनी, संतोष सूर्यवंशी, महासचिव नागेश्वर यादव प्रशांत सिंह, सागर शर्मा, अभिषेक दुबे, मोनू मांझी, अशद इरफान, जागृत कुर्रे, बल्ली मोदी, खेलसाय विश्वकर्मा, शुभम तिवारी, मनोज साहू, संतोष साहू, तरुण सिंह, दिनेश रजवाड़े सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।

युवा कांग्रेस ने दोहराया कि लोकतंत्र की रक्षा और संगठन के सम्मान की लड़ाई हर स्तर पर जारी रहेगी और रिहाई तक आंदोलन थमने वाला नहीं है।
To Top