सोशल मीडिया पर भ्रामक तस्वीर हुई वायरल — हाथी की AI जनरेटेड फोटो को बताया गया SECL हॉस्पिटल भटगांव का दृश्यI

सोशल मीडिया पर भ्रामक तस्वीर हुई वायरल — हाथी की AI जनरेटेड फोटो को बताया गया SECL हॉस्पिटल भटगांव का दृश्यI

शशि रंजन सिंह
लोगों से अपील: किसी भी पोस्ट को शेयर करने से पहले सत्यता की जांच करें

 शशी रंजन सिंह

सूरजपुर/भटगांव( सी एन बी लाइव न्यूज़ ब्यूरो चीफ ):--— डिजिटल युग में सोशल मीडिया जहां सूचना का सबसे तेज़ माध्यम बन चुका है, वहीं इसके दुरुपयोग की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। ताजा मामला भटगांव क्षेत्र से जुड़ा है, जहां कुछ लोगों ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर एक हाथी की तस्वीर यह दावा करते हुए शेयर की कि वह SECL हॉस्पिटल भटगांव के पास खड़ा हुआ देखा गया। हालांकि सत्यापन में पाया गया कि यह तस्वीर पूरी तरह AI जनरेटेड है और वास्तविक घटना से इसका कोई लेना–देना नहीं है।
सूत्रों के अनुसार, इस फर्जी तस्वीर के वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में हलचल देखी गई। कई लोग यह मानकर चिंतित हो उठे कि हाथी मानव के secl कॉलोनी में पहुंच गया है, जबकि तस्वीर केवल एक डिजिटल रूप से तैयार की गई छवि थी।

सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स का कहना है कि AI तकनीक जितनी उपयोगी है, उतनी ही चुनौतीपूर्ण भी है, क्योंकि इससे वास्तविक जैसे दिखने वाले फर्जी फोटो, वीडियो और सूचनाएं बड़ी संख्या में बनाकर फैलाए जा सकते हैं। ऐसे में बिना पुष्टिकरण किसी भी सामग्री को शेयर करना भ्रामक स्थिति पैदा कर सकता है।

स्थानीय प्रशासन और जिम्मेदार नागरिकों ने लोगों से अपील की है कि—

किसी भी फोटो या वीडियो की तथ्य जांच (Fact Check) करें।

संदिग्ध पोस्टों को बिना सत्यता के शेयर न करें।

गलत सूचना फैलाने वालों के प्रति सतर्क रहें।


समाज में अनावश्यक अफवाहें और डर पैदा न हो, इसके लिए जागरूक रहना समय की मांग है। ऐसी घटनाएं एक बार फिर साबित करती हैं कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर चीज़ सच नहीं होती।
To Top