ब्रेकिंग "क्या प्रदेश में चल रहा गुंडा राज...? क्या पुलिस बनी रही मूकदर्शक...? क्या BJP शासन में लोकतांत्रिक प्रदर्शन भी नहीं कर सकते...? प्रदेश महासचिव संजीव सिंह ने बोला BJP पर हमला... देखें?

ब्रेकिंग "क्या प्रदेश में चल रहा गुंडा राज...? क्या पुलिस बनी रही मूकदर्शक...? क्या BJP शासन में लोकतांत्रिक प्रदर्शन भी नहीं कर सकते...? प्रदेश महासचिव संजीव सिंह ने बोला BJP पर हमला... देखें?

 

@कोरिया (बैकुंठपुर)__(संतोष सिंह सूर्यवंशी)

कवर्धा में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भाजयुमो नेताओं के द्वारा की गई मारपीट,गाली गलौज की निंदा एवं मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजीव सिंह "काजू" ने कहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया पर उसके चाचा एवं अनुसूचित जाति की नाबालिक बेटी ने शोषण एवं उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है,जिसे न्याय दिलाने युवा कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं,कवर्धा में युवक कांग्रेस कार्यकर्ता ने लोकतांत्रिक ढंग से पुलिस की मौजूदगी में राहुल टिकरिया को काला झंडा दिखाकर विरोध जाता रहे थे,उसे दौरान राहुल टिकरिया के साथ मौजूद भाजयुमो नेताओं ने अभद्रता की सारी सीमाएं लांग दी,और गुंडे चरित्र का प्रदर्शन करते हुए शांतिपूर्ण विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं की मां बहन की गाली दी और उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर मारा और पुलिस मुकदर्शक बनी देखती रही,यह सब सत्ता के संरक्षण में हो रहा है,कांग्रेस मांग करती है,भाजपा नेताओं के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज किया जाए,जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो,अन्यथा पूरे प्रदेश में सरकार के मंत्रियों एवं भाजपा के नेताओं के खिलाफ युवा कांग्रेस उग्र प्रदर्शन करेगी।

 

युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव सिंह "काजू" ने भाजपा से पूछा है, कि राहुल टिकरिया पर लगे आरोप पर भाजपा मौन क्यों है? राहुल टीकरिया महिला आयोग के सामने उपस्थित होकर अपना पक्ष क्यों नहीं रख रहे हैं?भाजपा राहुल टिकरिया के चाचा और उस नाबालिक बेटी को न्याय क्यों नहीं दिला रही है?प्रदेश की मातृशक्ति जानना चाहती हैं कि आखिर भाजपा उस पास्को और दुष्कर्म के आरोपी नेता को क्यों बचा रही है?

 

युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजीव सिंह "काजू" ने कहा कि भाजपा की सरकार में लोकतंत्र खतरे में है,लोकतांत्रिक तरीके से किए जाने वाले विरोध को भी बीजेपी सरकार बर्दाश्त नहीं कर पा रही है,इसलिए गुंडागर्दी पर उतर आई है,कांग्रेस के नेताओं कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज किये जा रहे हैं, उनको डराया धमकाया जा रहा है,यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं,पुलिस प्रशासन को अपना दायित्व निर्वहन करना चाहिए किसी के दबाव में काम नहीं।

To Top