सांप के डसने से पति-पत्नी की मौत, 4 बच्चों से माता-पिता का साया हटा – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर मिला तत्काल सहायताI

सांप के डसने से पति-पत्नी की मौत, 4 बच्चों से माता-पिता का साया हटा – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर मिला तत्काल सहायताI

शशि रंजन सिंह
शशी रंजन सिंह 
सूरजपुर (सी एन बी लाइव न्यूज):-- विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बकसर में पति-पत्नी की संदिग्ध स्थिति में मौत से गांव में मातम का माहौल है। संभावना जताई जा रही है कि दोनों की मौत सांप के डसने से हुई है। घटना में चार मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया सदा के लिए उठ गया।

जानकारी के मुताबिक मृतक तुलेश्वर सिंह (40 वर्ष) और उनकी पत्नी लीलावती (38 वर्ष) अपने घर के कमरे में सोए हुए थे। देर रात सांप के घर में घुस जाने पर दोनों ने मिलकर उसे मार डाला, लेकिन उसी दौरान सांप के डसने से उनकी मौत हो गई। सुबह जब वे उठे नहीं तो बच्चों ने पड़ोसियों को जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाद में जिला अस्पताल सूरजपुर में भी इलाज के दौरान उनकी मौत की पुष्टि हो गई।

घटना के बाद गांव में गमगीन माहौल है। चार बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ जाने से ग्रामीण बेहद दुखी हैं।

इधर, बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पहल पर प्रशासन की ओर से मृतक दंपत्ति के परिजनों को तत्काल सहायता राशि प्रदान की गई। मंत्री ने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए हरसंभव मदद और सहयोग का आश्वासन दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले की आगे जांच करेगी। फिलहाल गांव में इस दर्दनाक घटना को लेकर शोक और आंसुओं का माहौल है।
To Top