CG "महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं- विधायक रेणुका सिंह ... "शिक्षा के माध्यम से बच्चों का भविष्य संवारना हम सबकी जिम्मेदारी- कलेक्टर का बड़ा बयान... देखें?

CG "महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं- विधायक रेणुका सिंह ... "शिक्षा के माध्यम से बच्चों का भविष्य संवारना हम सबकी जिम्मेदारी- कलेक्टर का बड़ा बयान... देखें?

 

*अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस*

@छत्तीसगढ़//संतोष सिंह सूर्यवंशी)

कोरिया 8 मार्च 2025/  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में सोनहत विकासखंड मुख्यालय में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बिहान योजना से जुड़ी उत्कृष्ट महिलाओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भरतपुर सोनहत विधानसभा के विधायक  रेणुका सिंह, कलेक्टर  चन्दन त्रिपाठी ने श्रीफल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया । साथ ही दिव्यांग महिलाओं को व्हीलचेयर और तीनपहिया साइकिल प्रदान की गई। नोनी सुरक्षा योजना के अंतर्गत बॉन्ड वितरण, जाति प्रमाणपत्र वितरण और सुकन्या योजना पास बुक हितग्राहियों को वितरण किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानियां साझा कीं, जिससे अन्य महिलाओं को प्रेरणा मिली।


विधायक  रेणुका सिंह ने अपने संबोधन में कहा, आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। हमें खुद को कभी किसी से कम नहीं समझना चाहिए। अपने बच्चों को शिक्षा और संस्कार देना समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है।


कार्यक्रम को सम्बोधित करती हुईं कलेक्टर  चंदन त्रिपाठी ने कहा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए समूह से जुड़ना चाहिए। शिक्षा के माध्यम से बच्चों का भविष्य संवारना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस जिले की महिलाएं अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं, जिससे अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।


कार्यक्रम में महिलाओं के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इस दौरान महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम में कोरिया जिला पंचायत अध्यक्ष  मोहित पैकरा, उपाध्यक्ष  वंदना राजवाड़े, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, सोनहत जनपद पंचायत अध्यक्ष आशादेवी सोनपाकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित रहे।

To Top