CG "संविधान दिवस पर अपर कलेक्टर ने अधिकारी, कर्मचारी को दिलाई प्रस्तावना की शपथ...दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, बल्कि यह भारत की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार... देखें?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG "संविधान दिवस पर अपर कलेक्टर ने अधिकारी, कर्मचारी को दिलाई प्रस्तावना की शपथ...दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, बल्कि यह भारत की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार... देखें?

@छत्तीसगढ़//संतोष सिंह सूर्यवंशी)

*एमसीबी/26 नवंबर 2024/* मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में 75वें संविधान दिवस के अवसर पर संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एक गरिमामय शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार में अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार ने जिला मुख्यालय परिसर में उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई।

इस शपथ समारोह में संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराते हुए अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को भारतीय संविधान के महत्व और इसके निर्माण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हमारा संविधान न केवल दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, बल्कि यह भारत की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार भी है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया था।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से संविधान के आदर्शों और मूल्यों को अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने कार्यों में पारदर्शिता, निष्ठा और जिम्मेदारी का पालन करते हुए संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों और कर्तव्यों का सम्मान करना चाहिए।

इस शपथ कार्यक्रम के दौरान सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे

To Top
ADVERTISEMENT