CG "रामानुजनगर जनपद उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने शाखा प्रारंभ करने की रखी मांग.. किसानों को होती है काफी दिक्कत.. देखें?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG "रामानुजनगर जनपद उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने शाखा प्रारंभ करने की रखी मांग.. किसानों को होती है काफी दिक्कत.. देखें?


 
@छत्तीसगढ़//संतोष सिंह सूर्यवंशी)
सूरजपुर- जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अम्बिकापुर के सूरजपुर जिले में 2 वर्ष पूर्व देवनगर में नवीन शाला खोलने की अनुमति प्रदान की गई थी, किन्तु आज पर्यन्त तक शाखा नही खुलने से किसानों को दिक्कतों का साथ साथ आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पैड रहा है। जिसका ध्यानाकर्षण करते हुए जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने मंत्री रामविचार नेताम से निवेदन किया है कि राज्यस्तरीय कार्यदल की बैठक 1 सितम्बर 2022 को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अंतर्गत सूरजपुर जिले के देवनगर में नवीन शाखा प्रारंभ करने की स्वीकृति दी गयी थी। जिसमे जिला प्रशासन द्वारा वैकल्पिक भवन उपलब्ध कराकर बैंक संचालन हेतु समस्त सुविधायें उपलब्ध करा दी गयी थी, किन्तु विभाग द्वारा रुचि नही लेने के कारण आज पर्यन्त तक बैंक प्रारंभ नही हो सका है। जिसके कारण बड़ी संख्या में किसानों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। 
विकासखण्ड रामानुजनगर में संचालित जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में किसानों का हुजूम हमेशा लगा रहता है किसानों को अपना ही पैसा लेने के लिए सिफारिश करना पड़ता है। बैंक में आवश्यकता अनुसार पैसे भी नही मिल पाता, देवनगर शाखा खुल जाने से किसानों की संख्या बंट जाएगा। जिससे दोनों स्थानों पर किसानों सहीत अन्य ग्राहकों को सुविधा उपलब्ध होगी।

To Top