CG कोरिया कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की संतोषजनक प्रगति ना पाए जाने पर तहसीलदार बैकुंठपुर और पटना को कारण बताओ नोटिस किया जारी, आगामी आदेश तक वेतन आहरण पर भी रोक लगाई..देंखे??
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG कोरिया कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की संतोषजनक प्रगति ना पाए जाने पर तहसीलदार बैकुंठपुर और पटना को कारण बताओ नोटिस किया जारी, आगामी आदेश तक वेतन आहरण पर भी रोक लगाई..देंखे??

 

@कोरिया//संतोष कुमार!!

01 मार्च 2023/ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में मंगलवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने राजस्व से संबंधित विभिन्न प्रकरणों, अविवादित व विवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, व्यपवर्तन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान तहसील बैकुंठपुर और पटना में संतोषजनक प्रगति ना पाए जाने पर कलेक्टर द्वारा तहसीलदार बैकुंठपुर और प्रभारी तहसीलदार पटना को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तहसीलदार बैकुंठपुर की आगामी आदेश तक वेतन आहरण पर भी रोक लगाई गई है। नोटिस में कार्यशैली में सुधार लाते हुए प्रकरणों के निराकरण और सौंपे गये कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करने कहा है।

To Top
ADVERTISEMENT