CG कांग्रेस:-खिलाई भजिया और चटनी, ठंडा भी पिलाया, विधायक कार्यालय घेरने गए भाजपा कार्यकर्ता को, कांग्रेस समर्थकों ने की खातिर दारी...देंखे??
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG कांग्रेस:-खिलाई भजिया और चटनी, ठंडा भी पिलाया, विधायक कार्यालय घेरने गए भाजपा कार्यकर्ता को, कांग्रेस समर्थकों ने की खातिर दारी...देंखे??


@chhattisgarh//जशपुर!!

मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में शनिवार को कुनकुरी विधायक यूडी मिंज का निवास घेराव करने आए भाजपा नेताओं का दांव उस वक्त उल्टा पड़ गया जब भूख से तड़प रहे कार्यकर्ताओं को विधायक यूडी मिंज के दिशा-निर्देश पर नेताओं और कार्यकर्ताओं को भरी दोपहरी मीठा और ठंडा रसना के साथ गरमा-गरम भजिया और चटनी की व्यवस्था कर सभी का दिल जीत लिया और भाजपा के कार्यक्रम को अपने पाले में ले लिया.



बता दें कि शनिवार को कुनकुरी विधायक कार्यालय का घेराव करने भाजपा के जशपुर प्रमुख नेताओं सहित कुनकुरी विधानसभा से हजारों भाजपाई कार्यकर्ता शामिल हुए. वहीं विधायक कार्यालय के बाहर विधायक यूडी मिंज के कार्यकर्ताओं ने सबको भजिया खिलाने और रसना पिलाने का जिम्मा लिया था.


‘विधायक हो तो यूडी मिंज जैसा’


इस बीच दबी जुबान से कइयों ने कहा कि विधायक हो तो यूडी मिंज जैसा, जिसने विरोधियों के स्वागत की जोरदार तैयारी रखी, विधायक और संसदीय सचिव यूडी मिंज के इस कार्य की प्रशंसा विरोधी भी करते हैं. इस दौरान भूख से व्याकुल व्यवस्था में तैनात पुलिस और अन्य जवानों ने भी भजिया खाकर अपनी भूख शांत की.




@सोर्स-सोशल मीडिया

To Top
ADVERTISEMENT