BIG NEWS:- दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक का निधन...देंखे??
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

BIG NEWS:- दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक का निधन...देंखे??

@बालाघाट!!

सियासी गलियारे से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल पूर्व कांग्रेस विधायक भागवत भाऊ नागपुरे का सोमवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 80 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद आज उनका निधन हो गया।

भागवत भाऊ नागपुरे साल 2003 में लांजी विधानसभा से विधायक चुने गए थे। भागवत भाऊ नागपुरे बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और आज उनका निधन हो गया। भागवत भाऊ नागपुरे का अंतिम संस्कार गृहग्राम बापडी़ में दोपहर 2 बजे किया जाएगा।


गौरतलब है कि चार महीने पहले लांजी-आमगांव मार्ग पर भागवत भाऊ नागपुरे सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। इस हादसे में भागवत भाऊ गंभीर रूप से घायल होकर मुर्छित हो गए थे।




@सोर्स-सोशल मीडिया

To Top
ADVERTISEMENT