CG :- चलती गाड़ी से जा भिड़े बाइक सवार, दो युवकों की दर्दनाक मौत.. सरिया से भरी गाड़ी से टकराए …-
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG :- चलती गाड़ी से जा भिड़े बाइक सवार, दो युवकों की दर्दनाक मौत.. सरिया से भरी गाड़ी से टकराए …-

 

@छत्तीसगढ़//कवर्धा!! 

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में भीषण सड़क हादसा हो गया है. देर रात नेशनल हाइवे रायपुर जबलपुर में हादसा हुआ है. इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई. बाइक सवार युवक लोहे की सरिया से भरी गाड़ी से टकराए हैं. चलते चार पहिया वाहन से बाइक सवार भिड़े, जिससे उनकी मौत हो गई.


मृतकों का नाम अमन डिंडोरे और राकेश सोनकर है. दोनों ग्राम प्रभाटोला के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि ये हादसा ग्राम सिंघनपुरी गांव के पास हुआ है. शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. कोतवाली थाना पुलिस जांच में जुटी है.




@सोर्स - सोसल मीडिया

To Top