CG ब्रेकिंग :- बंद हो सकते हैं छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल, भयानक ठंड से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित…कोरिया में आज न्यूनतम तापमान 4.1 रहने की संभावना??
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG ब्रेकिंग :- बंद हो सकते हैं छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल, भयानक ठंड से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित…कोरिया में आज न्यूनतम तापमान 4.1 रहने की संभावना??

@छत्तीसगढ़//कोरिया!! 

ठंड का सितम जारी है। राज्य के कइ इलाकों में बदन पिघला देने वाली ठंड पड़ रही है। जिसके कारण आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहे है। अधेड़ उम्र के लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं स्कूली बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। राज्य के कई जिलों के स्कूलों को बंद कर दिए गए है।

मौसम का हाल यही रहा तो वो दिन दूर नहीं जब राज्य के सभी स्कूलों को बंद करना पड़े। प्रदेश में सर्दी तबाही मचा रही है। आज भी कोरिया, कोरबा, बिलासपुर औऱ अंबिकापुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की माने तो आज राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम 15.2 रहेगा। जबकि कोरिया का अधिकतम 22.4 और न्यूनतम तापमान 4.1 रहने की आशंका है। कोरबा का हाल भी बुरा रहने वाला है यहां अधिकतम तापमान 23.0 और न्यूनतम तापमान 10.9 के आस पास रहने वाला है।


कई रिपोर्ट्स की माने तो राज्य में अगले 2 दिनों में 2 से 4 डिग्री तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम जानकारों के मुताबित बस्तर संभाग में 6 डिग्री तक तापमान में गिरावट हो सकती है। वहीं आज अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 19.8 और न्यूनतम तापमान 6.6 के आस पास रहने वाला है। जबकि पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 9.2 रहेगा।




@सोर्स - सोसल मीडिया

To Top