CG BREAKING :- नेता प्रतिपक्ष BJP के नारायण चंदेल के बेटे पर रेप के मामले में , महिला थाने में FIR दर्ज, लगातार 3 साल से शोषण??
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG BREAKING :- नेता प्रतिपक्ष BJP के नारायण चंदेल के बेटे पर रेप के मामले में , महिला थाने में FIR दर्ज, लगातार 3 साल से शोषण??


@छत्तीसगढ़//रायपुर!! 

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल के खिलाफ दैहिक शोषण का मामला दर्ज हुआ है। जांजगीर की एक युवती ने मामला दर्ज कराया हैं। छत्तीसगढ़ जनजातीय आयोग में शिकायत दर्ज हुई हैं। जनजातीय आयोग ने इस मामले में संज्ञान भी लिया है। रायपुर के महिला थाने में भी FIR दर्ज हुई हैं। पीड़िता ने शादी का झांसा देकर 3 सालों तक दैहिक शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोपी के पिता छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष है। छतीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य गणेश सिंह ध्रुव ने मामले की जानकारी दी।


महिला थाना प्रभारी कविता धुर्वे ने बताया कि प्रार्थिया की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध किया है। पीड़िता का आरोप है कि पलाश चंदेल ने शादी का झाँसा देकर शारीरिक सबंध बनाया है। शिकायत के आधार पर दुष्कर्म की धारा के तहत जीरो में एफआईआर दर्ज कर, जांजगीर पुलिस को ट्रांसफर किया गया है।




@सोर्स - सोसल मीडिया

To Top
ADVERTISEMENT