Crime - 24 वर्षीय युवती को घर से जबरन उठा ले गई 50 लोगों की भीड़.. -
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

Crime - 24 वर्षीय युवती को घर से जबरन उठा ले गई 50 लोगों की भीड़.. -


@हैदराबाद //तेलंगाना 

कल करीब 50 लोगों की भीड़ जबरन एक घर में घुस गई और 24 वर्षीय एक महिला का अपहरण कर लिया, जो कथित रूप से एक डॉक्टर बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक दिल दहला देने वाला वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इस मामले में स्थानीय मीडिया की तरफ से बताया है कि पुलिस द्वारा एक घंटे के ऑपरेशन के बाद उसे बचाया जा सका है।


दरअसल, तेलंगाना में हैदराबाद के पास रंगा रेड्डी जिले के आदिबाटला गांव में महिला को उसके ही घर से अपहरण किया गया, महिला के माता-पिता ने का आरोप है कि लगभग 100 युवक उनके घर में घुस आए और उनकी बेटी वैशाली को जबरन उठा ले गए। वीडियो में कम से कम 30 लोगों को देखा जा सकता है, जो घर में तोड़फोड़ कर रहे हैं, कार की खिड़कियां तोड़ रहे हैं और एक व्यक्ति को घर से बाहर खींच कर लाठियों और डंडों से पीट रहे हैं।




@सोर्स - सोसल मीडिया

To Top
ADVERTISEMENT