Crime : 'अनपढ़' पति ने पत्नी को कराई ग्रेजुएशन, डिग्री मिलते ही बोली इसके संग नहीं रहना; फिर हुआ ऐसा
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

Crime : 'अनपढ़' पति ने पत्नी को कराई ग्रेजुएशन, डिग्री मिलते ही बोली इसके संग नहीं रहना; फिर हुआ ऐसा


@पंजाब //नोएडा 

पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या करने जा रहे एक युवक कृष्णा और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। कृष्णा की शादी बचपन में ही हो गई थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति ने जो बातें बताईं वो हैरान करने वाली थी।


ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या करने जा रहे एक युवक कृष्णा और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। कृष्णा की शादी बचपन में ही हो गई थी। शादी के बाद कृष्णा की पत्नी ने ससुराल आने से मना कर दिया था। इसके बाद युवक ने पत्नी की हत्या करने के लिए पिस्टल खरीद ली थी, लेकिन आरोपी वारदात को अंजाम देता कि उससे पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति ने जो बातें बताईं वो हैरान करने वाली थी। 


लिव-इन पार्टनर ने युवती के टुकड़े कर डाले, 5 महीने बाद ऐसे खुला राज

नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गांव तुगलपुर निवासी कृष्णा की शादी 2009 में हुई थी। कृष्णा ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही पत्नी मायके में रह रही थी। गौना नहीं होने से वह ससुराल नहीं आई थी।


कृष्णा ने नौवीं कक्षा के बाद खुद पढ़ाई छोड़ दी थी, लेकिन उसकी पत्नी आगे पढ़ना चाहती थी। इस पर कृष्णा ने खुद के खर्चे पर पत्नी को ग्रेजुएशन करवाई। ग्रेजुएशन करने के बाद पत्नी ने कृष्णा को अनपढ़ बताकर ससुराल आने से इनकार कर दिया था। साथ ही पति से बात करना भी बंद कर दिया था




@सोर्स - सोसल मीडिया

To Top