Crime - छठ पर नए कपड़े नहीं मिले तो नवविवाहिता हुई नाराज, दुपट्टे से फंदा लगाकर की झूल गई..सदमे में परिवार?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

Crime - छठ पर नए कपड़े नहीं मिले तो नवविवाहिता हुई नाराज, दुपट्टे से फंदा लगाकर की झूल गई..सदमे में परिवार?


@उत्तर प्रदेश//आजमगढ़. 

रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा इस्माइलपुर गांव में छठ पर्व पर नया कपड़ा न आने से नव विवाहिता ने घर में ही दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के समय परिजन छठ पूजा करने के लिए घाट पर गए हुए थे. लौटने पर घटना की जानकारी हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.


जानकारी के अनुसार देवारा इस्माइलपुर गांव निवासिनी अर्चना यादव (20) पुत्री रामपलट यादव की बीते 22 जून को शादी हुई थी. 15 दिन पूर्व वह ससुराल से मायके आई थी. सोमवार की सुबह परिजन छठ पूजा करने के लिए घाट पर गए थे और वह घर पर ही थी. इसी दौरान उसने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजन जब पूजा कर घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई.



परिजनों के अनुसार मृतका छठ पर नए कपड़े की मांग कर रही थी. जिस पर पिता ने कहा कि पैसे ले लो और जाकर कपड़े ले आओ, लेकिन वह छठ पर कपड़ा पहले से न आने से नाराज हो गई. घर के लोग छठ पूजा करने चले गए और विवाहिता घर पर ही फांसी लगा कर अपनी जान दे दिया.



@सोर्स - सोसल मीडिया

To Top