CG - रमन सिंह के मुसवा से नकली बघवा बयान पर मंत्री अमरजीत का पलटवार, कहा- CM और पूर्व CM कौन मोटा?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG - रमन सिंह के मुसवा से नकली बघवा बयान पर मंत्री अमरजीत का पलटवार, कहा- CM और पूर्व CM कौन मोटा?


@छत्तीसगढ़//अम्बिकापुर 

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के मुसवा से नकली बघवा वाले बयान पर मंत्री अमरजीत भगत ने पलटवार किया है. मंत्री अमरजीत ने कहा कि सीएम और पूर्व सीएम दोनों को एक साथ खड़ा कर दिया जाए तो पता चल जाएगा कि कौन मोटा है. 15 साल तक कौन ज्यादा माल खाया है वो देखकर पता चलता है


बता दे, कि डॉक्टर रमन सिंह ने कल भानुप्रतापुर में नामांकन के बाद आयोजित एक सभा में सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए उन्हें मुसुवा से नकली बघवा बनने की बात कही थी.


राशन स्टॉक में गड़बड़ी मामले में स्टॉक मिलान के आदेश


राशन स्टॉक में गड़बड़ी मामले पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने स्टॉक के मिलान के आदेश दिए. मंत्री अमरजीत ने कहा, 2017 से स्टॉक का मिलान नहीं हो पाया है. इसके चलते चेक वितरण में देरी हो रही थी. खाद्य मंत्री ने स्टॉक में गड़बड़ी पर जवाबदेही तय करने के भी निर्देश दिए.


मंत्री अमरजीत ने कहा, नए राशन दुकानों के बदले जाने के बाद स्टॉक मिलान नहीं हो पाया है. स्टॉक मिलान नहीं हो पाने के कारण चेक वितरण में तकनीकी समस्या आ रही. स्टॉक कमी से वितरण प्रभावित ना हो, इसके लिए अतिरिक्त आबंटन जारी किया गया. चेक सुविधा प्रभावित नहीं होगी, जो दोषी है उस पर कार्रवाई होगी.




@सोर्स - सोसल मीडिया 

To Top
ADVERTISEMENT