Bachchan: आराध्या बच्चन के जन्मदिन पर मां ऐश्वर्या ने लुटाया प्यार, Lip Kiss पर हुईं ट्रोल
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

Bachchan: आराध्या बच्चन के जन्मदिन पर मां ऐश्वर्या ने लुटाया प्यार, Lip Kiss पर हुईं ट्रोल


@Bollywood 

आराध्या के जन्मदिन के खास मौके पर ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर बेटी पर प्यार लुटाया है। ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो बेटी आराध्या को होंठ पर किस (Lip Kiss) करते दिख रही हैं।


बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की बेटी आराध्या बच्चन ( Aaradhya Bachchan) आज (16 नवंबर) अपना जन्मदिन मना रही हैं। आराध्या के जन्मदिन के खास मौके पर मां ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर बेटी पर प्यार लुटाया है। ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो बेटी आराध्या को होंठ पर किस (Lip Kiss) करते दिख रही हैं। इस फोटो को एक ओर जहां फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं, तो दूसरी ओर विवाद भी शुरू हो गया है और एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है।


क्या है ऐश्वर्या का पोस्ट

ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर रात करीब 12 बजे ही आराध्या के लिए एक फोटो शेयर की। ये तस्वीर हाल ही के सेलिब्रेशन की नजर आ रही है, क्योंकि पीछे दीवार पर 11 लिखा है, और आराध्या अपना 11वां जन्मदिन ही मना रही हैं। यानी रात में ही आराध्या का जन्मदिन मनाया गया है। ऐश्वर्या ने जो तस्वीर शेयर की है, उस में वो बेटी आराध्या के होंठ पर किस करते दिख रही हैं। वहीं कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'माय लव, माय लाइफ... मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं... मेरी आराध्या।'


 



@सोर्स - सोसल मीडिया

To Top