Rep Big Crime गांव में निर्वस्त्र भागती दिखी नाबालिग, हुआ कुछ ऐसा जिसे जानकर कांप उठेगी आपकी रूह..
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

Rep Big Crime गांव में निर्वस्त्र भागती दिखी नाबालिग, हुआ कुछ ऐसा जिसे जानकर कांप उठेगी आपकी रूह..


 सुलतानपुर। इन दिनों बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही है। बच्चियां बाहर ही नहीं घर में भी सुरक्षित नहीं है। एक तरफ जहां सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है तो वहीं दूसरी तरफ क्राइम रुकने के नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में ताजा मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है जहां मनावता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से कोचिंग से लौटते समय 13 साल की छात्रा को तीन लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। यहां मासूम के साथ तीन आरोपियों ने गैंगरेप किया।


निवस्त्र भागी लड़की: घटना मंगलवार शाम की है। छात्रा कटसारी स्थिति कोचिंग से अपने घर जा रही थी। राईबीगो दलित बस्ती के पास बांसकोठ के निकट तीन युवक शराब पी रहे थे। तीनों युवकों ने छात्रा को पकड़ लिया और गैंगरेप किया। इससे छात्रा बेहोश हो गई। छात्रा के बेहोश होने पर आरोपी उसको छोड़कर भाग निकले। छात्रा को जब होश आया तो वह शोर मचाते हुए घर की ओर निर्वस्त्र ही दौड़ पड़ी। छात्रा को निर्वस्त्र दौड़ता देख क्षेत्र में हड़कंप मचा गया। इस घटना से लोगों में आक्रोश है।


एक आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार: गांव की ओर दौड़ती हुई छात्रा को देख ग्रामीण भड़क गए जिसके बाद छात्रा को निर्वस्त्र देख गांव की महिलाओं ने उसके ऊपर तुरंत कपड़े डाले। जिसके बाद पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर पुलिस में तीनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। बाकी दो आरोपी साथी फरार हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इसी के साथ पुलिस ने बाइक भी बरामद की है।

@सोर्स - सोसल मीडिया 

To Top
ADVERTISEMENT