MURDER : चाचा ने 24 साल पहले पिता को उतारा था मौत के घाट... अब बेटों के साथ मिलकर की भतीजे की भी निर्मम हत्या...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

MURDER : चाचा ने 24 साल पहले पिता को उतारा था मौत के घाट... अब बेटों के साथ मिलकर की भतीजे की भी निर्मम हत्या...

@राजगढ//वेब न्यूज़ डेस्क।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर चाचा ने बेटों के साथ मिलकर भतीजे की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना जीरापुर थाना क्षेत्र के गोपालपुरा गांव की है। पुलिस ने मामला कर दर्ज जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है 24 साल पहले आरोपी चाचा ने अपने पिता की भी हत्या कर दी थी।

थाना प्रभारी मुकेश गौर ने जानकारी देते हुए बताया कि गोपालपुरा गांव में जसवंत सिंह पिता दरियाव सिंह सोंधिया उम्र 29 वर्ष की हत्या की गई है। जसवंत सिंह बाइक से दूध लेकर बेचने जा रहा था। इसी दौरान चार लोगों ने रास्ता रोककर चाकू से हमला कर दिया, जिससे जसवंत सिंह सौधिंया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना स्थल से थोड़ी ही दूरी पर जसवंत सिंह के पिता भैंस चरा रहे थे। जब तक वो मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपियों ने जसवंत सिंह को मौत के घाट उतार दिया था।

मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि छोटे भाई बीरम सिंह सोंधिया और उसके बेटे देवी सिंह, कालू सिंह और जमाई गंगाराम सोंधिया ने मिलकर की हत्या की है। 10 दिन पहले खेत में गिट्टी डालने पर इनका विवाद हुआ था। इसके पूर्व 1 साल पहले भी आपस में झगड़ा हुआ था। साथ ही ‘हत्यारे’ बीरम ने साल 1998 में अपने पिता की भी हत्या की थी।

सोर्स : इंटरनेट वेबसाइट।
To Top
ADVERTISEMENT