छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन नगर पंचायत जरही में कल से I
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन नगर पंचायत जरही में कल से I

शशि रंजन सिंह

सूरजपुर/जरही/भटगांव:-छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन पहली बार आगामी 06 अक्टूबर 2022 से 06 जनवरी 2023 तक किया जा रहा है। इन खेलों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

 इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के नगर पंचायत जरही में राजीव व मितान क्लब जरही  द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022- 23 का आयोजन किया जा रहा है ,छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर के आदेश के पालन में छत्तीसगढ़ी ओलंपिक 2022-2023 का आयोजन छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा उक्त ओलंपिक में 14 विधा शामिल की गई हैं गिल्ली डंडा, पिट्टूल ,संकरी ,लगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो रस्सा कसी, बाटी,बिलस्स, फुगड़ी,गेड़ी दौड़ ,भंवरा, 100 मीटर दौड़ ,लंबी कूद का आयोजन किया जाएगा ,खेल में 18 वर्ष तक 18 से 40 वर्ष तक 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं , आयोजन सात स्तर का होगा इछुक प्रतिभागी राजीव युवा मितान क्लब नगर पंचायत जरही  में संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते है। सभी खेल 6 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 6 जनवरी तक विभिन्न स्तर पर खेल का आयोजन किया जायेगा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार का प्रदान किया जायेगा।

खेल-प्रतियोगिताएं दो श्रेणियों में होंगी

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की मार्गदर्शिका एवं कार्ययोजना के तहत खेल प्रतियोगिताएं दो श्रेणी में होगी। इसमें खेल विधाओं के अनुसार दलीय एवं एकल श्रेणी निर्धारित की गई है। दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिठूल, सांखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी छत्तीसगढ़िया खेल विधाएं शामिल हैं। एकल श्रेणी में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद शामिल हैं।

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन छह स्तर पर होगा

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के 7 स्तर निर्धारित किये गये है। इसके अनुसार पहले ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र स्तर पर राजीव गांधी युवा मितान क्लब में खेलों का आयोजन नाकआउट पद्धति से होगा। दूसरा स्तर जोन है जिसमें आठ राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर एक क्लब होगा। तीसरे स्तर पर विकासखण्ड तथा नगरीय क्लस्टर स्तर, जिला, संभाग और अंत में राज्यस्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।

बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक खेलों में हो सकेंगे शामिल

खेलों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक भाग लेंगे। इसमें प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक, दूसरा 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग और तीसरा वर्ग 40 वर्ष से अधिक उम्र के लिए है। इन प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग में प्रतिभागी होंगी।


To Top
ADVERTISEMENT