Crime - भगवान की पूजा नहीं करने देते, तस्वीर फाड़ देते हैं, कपल पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव..-
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

Crime - भगवान की पूजा नहीं करने देते, तस्वीर फाड़ देते हैं, कपल पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव..-


@रजिस्थान

परिवार में कुछ लोग ईसाई धर्म का पालन कर रहे हैं। जब बच्चे भगवान की पूजा करते हैं तो वो भगवान की तस्वीरें फाड़ देते हैं और उन्हें पूजा करने से रोकते हैं। वो लोग उन्हें घर में पूजा नहीं करने दे रहे हैं।


राजस्थान में कपल ने अपने माता-पिता पर उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। कपल का कहना है कि माता-पिता ने पहले ही अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था और अब वो उनपर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं। कपल का यह भी आरोप है कि उन्हें अपने भगवान को पूजने से रोका जा रहा है। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने गुरुवार को कहा, 'कपल द्वारा अपने माता-पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया गया है। शिकायत में आरोप लगाया है कि उनपर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। उन्हें अपने भगवान की पूजा नहीं करने दी जा रही है।'


पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और मामले को जांच में लिया गया है। प्रथम दृष्टया यह मामले पारिवारिक विवाद का लगता है। शिकायतकर्ता सोनू ने कहा कि दो साल पहले उसके माता-पिता ने ईसाई धर्म अपना लिया था। इसके बाद से वो लोग मुझे और मेरी पत्नी पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं और हमारी धार्मिक कार्यों में परेशानी पैदा कर रहे हैं।


सोनू ने कहा, 'मेरे परिवार के कुछ सदस्यों ने ईसाई धर्म अपना लिया। जब हम भगवान की पूजा करते हैं तो वो हमारा विरोध करते हैं। वो हमारे भगवान की तस्वीरों के साथ भी छेड़छाड़ करते हैं। वो हम पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हैं। हम हिंदू बनकर रहना चाहते हैं, लेकिन वो समस्याएं पैदा कर रहे हैं। उन्होंने हमसे कहा कि हम हिंदुत्व का पालन ना करें।




@सोर्स - सोसल मीडिया 

To Top
ADVERTISEMENT