हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। चार युवक एक लड़की और लड़के के साथ बेहद नृशंसता के साथ मारपीट कर रहे हैं। लड़की के बाल नोचे जा रहे हैं और लड़के को ताबड़तोड़ थप्पड़ मारा जा रहा है।
राजधानी लखनऊ से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। चार युवक एक लड़की और लड़के के साथ बेहद नृशंसता के साथ मारपीट कर रहे हैं। लड़की के बाल नोचे जा रहे हैं और लड़के को ताबड़तोड़ थप्पड़ मारा जा रहा है। लड़की चीख रही है, चिल्ला-चिल्लाकर अपने बाल छोड़ने की गुहार लगा रही है लेकिन चारों युवकों का दिल नहीं पसीज रहा है।
एक युवक वीडियो भी बना रहा है। लड़की उससे वीडियो नहीं बनाने की गुहार भी करती दिखाई दे रही है। मामला मलिहाबाद के गांव नबीनगर का चार अक्टूबर का बताया जा रहा है। अब वीडियो वायरल होने पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने दो नामजद के साथ चार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपित को गिरफ्तार भी किया गया है।
@सोर्स - सोसल मीडिया