CM भूपेश बघेल के पहल से बढ़ा गोबर के दिए का व्यापार..महिलाओं को मिला गुजरात और राजस्थान में बड़ा ऑर्डर.. इतने सस्ते दाम

CM भूपेश बघेल के पहल से बढ़ा गोबर के दिए का व्यापार..महिलाओं को मिला गुजरात और राजस्थान में बड़ा ऑर्डर.. इतने सस्ते दाम


@दुर्ग //छत्तीसगढ़

महिला स्व सहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे गोबर के रंगीन दीयों से इस बार भी दिवाली रोशन होगी। इस साल दीपावली पर अपने घरों को इन दियों से सजाने के लिए गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों से गोबर के दिए मंगाए जा रहे हैं। इसके लिए दुर्ग की महिलाएं खास तौर पर गोबर के दीये तैयार कर रहीं है।


गुजरात और राजस्थान से मिला ऑर्डर, बढ़ रही डिमांड


दुर्ग जिले के पुलगांव स्थित गोकुल नगर गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाओ को इस फेस्टिव सीजन में गुजरात और राजस्थान से भी बड़ी मात्रा में दीयों की डिमांड मिली है। अन्य राज्यों में दीये भेजने के लिए, गोबर के रंगीन दिए तैयार कर रहीं है। महिलाओं ने अब तक 30 हजार दीये तैयार कर लिए हैं। वहीं महिलाओं को इस बार अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। स्व सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका मूलक कार्य से जोड़ने गोकुल नगर गौठान में ही शेड उपलब्ध कराया गया है। यहाँ समूह की महिलाएं गोबर के दिये और विभिन्न कलाकृतियां बनाने का काम कर रही हैं।


सुगंधित होंगे गोबर से बने दीये, वातावरण को रखेगा शुद्ध


स्वच्छता समूह की महिलाओं का कहना है कि गोबर में मिट्टी की मात्रा मिलाने के साथ-साथ इन गोबर में हवन की सुगंधित सामग्री भी मिलाई जा रही है जिससे यह जलने के साथ-साथ वातावरण को भी सुगंधित बनाएगा। इकोफ्रेंडली गोबर के दीयों को जलने से हवन सामग्री की खुशबू घरों में फैलेगी, इसके साथ साथ इसमें सब्जी बीज के दाने भी मिलाये जा रहें जिसे गार्डन में डालते ही ये पौष्टिक सब्जियां तैयार करेंगी।


@सोर्स - सोसल मीडिया 

To Top