CG :- गणित ,भौतिकी व रसायन में है बेजोड़ सम्बन्ध :- रेणुका सिन्हा...!!!
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG :- गणित ,भौतिकी व रसायन में है बेजोड़ सम्बन्ध :- रेणुका सिन्हा...!!!

PIYUSH SAHU (BALOD)
@छत्तीसगढ़//पीयुष कुमार।।
शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ.के.एल.टांडेकर के मार्गदर्शन में अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में रसायन शास्त्र विभाग में "गणित व भौतिकी ,रसायनज्ञ के लिए" शीर्षक पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।विषय विशेषज्ञ के रूप में रेणुका सिन्हा सहायक प्राध्यापक भौतिक शास्त्र शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकाडीह उपस्थित रही।उनका स्वागत रसायन शास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो.यूनुस रज़ा बेग ने किया।
रेणुका सिन्हा ने रसायनज्ञों के लिए गणित के  मूलभूत,सिद्धान्तों,सूत्रों,वेक्टर,मैट्रिक्स,सारिणीक,अवकलन,समाकलन ,निम्निष्ठ व उच्चीष्ठ से जुड़े प्रश्नों को हल करके समझाया।उन्होंने रूढ़ यांत्रिकी के दोषों को समझाते हुए क्वाण्टम यांत्रिकी के उदय तथा रसायन में इसके अनुप्रयोगों को उदाहरण सहित समझाया।उन्होंने विद्यार्थी जीवन मे लक्ष्य हासिल करने हेतु समय का सदुपयोग,विपरीत परिस्थितयों में कड़ी मेहनत करने हेतु प्रेरित किया।इस व्याख्यान से एम.एससी.रसायन के समस्त छात्र लाभान्वित हुए।व्याख्यान में रसायन शास्त्र विभाग के समस्त प्राध्यापक व अतिथि व्याख्याता उपस्थित थे।
To Top
ADVERTISEMENT