BJP जनप्रतिनिधि सोते रहते हैं इसलिए अधिकारी हरामखोरी करते हैं, भाजपा विधायक पर नाराज हुए.. मंत्री शाही
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

BJP जनप्रतिनिधि सोते रहते हैं इसलिए अधिकारी हरामखोरी करते हैं, भाजपा विधायक पर नाराज हुए.. मंत्री शाही

 


@उत्तर प्रदेश //अलीगढ़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले शुक्रवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही अलीगढ़ पहुंचे। इस दौरान देरी से आने पर अपनी ही पार्टी के विधायक पर नाराज हो गए। बताया अफसर क्यों हरामखोरी करते हैं।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले शुक्रवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही अलीगढ़ पहुंचे। इस दौरान देरी से आने पर अपनी ही पार्टी के विधायक पर नाराज हो गए। विधायक को नसीहत देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि सोते रहते हैं इसलिए अधिकारी हरामखोरी करते हैं। भाजपा विधायक पर इस तरह से नाराज होते मंत्री का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 


कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे लालडिग्गी स्थित हैबीटेट सेंटर पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों के साथ सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद करीब आठ बजे से स्मार्ट सिटी के तहत सौन्दर्यीकृत किए जा रहे प्राचीन अचल सरोवर का निरीक्षण करने पहुंचे। विहिप कार्यालय की तरफ से कृषि मंत्री को सांसद सतीश गौतम सरोवर की विशेषता बता रहे थे, तभी कोल विधायक अनिल पाराशर वहां पहुंचे। 



@सोर्स - सोसल मीडिया 

To Top
ADVERTISEMENT