BIG Crime - बस इतनी सी बात पर , पत्नी, दो बच्चों और सास-ससुर को जिंदा जलाया..-
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

BIG Crime - बस इतनी सी बात पर , पत्नी, दो बच्चों और सास-ससुर को जिंदा जलाया..-



@पंजाब//जालंधर 

एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां महितपुर में एक शख्स ने पत्नी उससे झगड़कर मायके आ जाने के बाद अपने ससुराल पहुंच कर पूरे घर में आग लगी दी और बाहर से दरवाजे बंद करके भाग गया। आग की चपेट में आने से शख्स के सास-ससुर, पत्नी और दो बच्चों को जिंदा जलकर मौत हो गई। आरोपी शख्स फरार है। घटना के बाद पूरे इलाके के घेराबंदी कर दी गई है और आरोपी की तलाश चल रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


खुरशैदपुरा गांव के रहने वाले काली सिंह की शादी बीटला गांव के सुरजन सिंह की बेटी परमजीत कौर के साथ हुई थी। दोनों के एक बेटा अर्शदीप कौर और बेटा गुरमोहल सिंह थे, जिनकी उम्र 5 और 7 साल थी। बताया जा रहा है कि काली सिंह ड्रग्स के नशे का लती है। जिसके चलते उसकी परमजीत से आए दिन लड़ाई होती थी। बीते दिनों भी दोनों के बीच ड्रग्स पीने को लेकर झगड़ा हुआ, उसके बाद परमजीत अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके आ गई। काली सिंह उसे वापस आने को कहा रहा था लेकिन वह राजी नहीं थी।


सोमवार की रात को वह अपनी ससुराल बीटला पहुंचा और पत्नी से वापस चलने को कहा। लेकिन वह राजी नहीं हुई। दोनों के बीच झगड़ा हुआ। देर रात तक झगड़ा होता रहा। बताया जा रहा है कि सास-ससुर ने रात होने के हवाला देकर उन लोगों से सोने को कहा और बाकी बातें अगले दिन करने को कहा। सभी लोग कमरों में सोने चले गए। काली सिंह आधी रात को उठा और उसने अपने सास-ससुर के कमरे को बाहर से बंद किया। वहीं दूसरे कमरे को भी बंद कर दिया, जहां उसकी पत्नी और बच्चे सो रहे थे। उसने पूरे घर में पेट्रोल छिड़क आग लगा दी। जब काली सिंह इस बात को लेकर आश्वस्त हो गया कि अब कोई नहीं बचेगा तो वह वहां से भाग निकला। मारे गए लोगों में काली सिंह की सास जोगिंदरो, ससुर सुरजन सिंह, पत्नी परमजीत और बेटा-बेटी शामिल हैं।



@सोर्स - सोसल मीडिया

To Top
ADVERTISEMENT