यहाँ 23 वर्षीय युवक का शादीशुदा महिला से था अवैध संबंध... लड़के को कमरे में नंगा कर बेरहमी से की पिटाई...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

यहाँ 23 वर्षीय युवक का शादीशुदा महिला से था अवैध संबंध... लड़के को कमरे में नंगा कर बेरहमी से की पिटाई...

@हनुमानगढ़//वेब न्यूज़ डेस्क।
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से एक वीडियो सामने आया है. इसमें कुछ लोग एक युवक को कमरे में नंगा कर डंडे से पीट रहे हैं. युवक की इतनी बेरहमी से पिटाई हो रही है कि देखने वालों की रूह कांप जाए. घटना 29 सितंबर देर रात की बताई जा रही है।

हालांकि, इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. पीड़ित 23 साल का सुभाष का पास के गांव बडबिराना का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक, वह एक शादीशुदा महिला के साथ 6 माह से संपर्क में था.

जब इसका पता महिला के परिजनों को लगा, तो उन्होंने युवक को बहाने से फोन कर बुलाया और कहा कि एक बार बात करनी है. युवक जैसे ही महिला के गांव पहुंचा उसे 6-7 लोगों ने बंधक बना लिया और एक कमरे ले आए।

यहां उसे पहले नंगा किया और फिर बेहरमी से डंडे से पीटा गया. युवक के कमर से लेकर पैरों के तलुओं तक जामकर डंडे बरसाए गए. इसके साथ ही एक उंगली का नाखून भी उखाड़ दिया।


बताया जा रहा है कि युवक को महिला के ससुराल वाले कई बार समझा चुके थे कि वह दोबारा ऐसी हरकत न करे.फिर उन्होंने उसे सबक सिखाने के लिए बहाने बुलाया और इसके बाद बंधक बना लिया. पहले कमरे में बंद करके बेहरमी से पीटा. इसके बाद वहां से युवक को बोलेरो में डालकर खेत में ले गए।


वहां भी जमकर तब तक पीटते रहे जब तक वह बेहोश नहीं हो गया. मारपीट में युवक के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट आई हैं. बताया जा रहा है कि परिवार वाले युवक को इलाज के लिए जयपुर ले गए हैं. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


गोगामेड़ी थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया, “रविवार को 7 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया गया है. रिपोर्ट में बताया कि किशन थोरी (32), रविन्द्र मोठसरा (30), रमेश थोरी (31), सुभाष (34), सतपाल (35), सोनू नायक (30) और लाला (33) उसे बंधक बनाकर एक कमरे में ले गए. वहां निर्वस्त्र कर पाइप और लात-घूंसों से पीटा और अधमरा कर छोड़ गए।


सोर्स : इंटरनेट वेबसाइट।

To Top