अब रेलवे का सफर हुआ और भी महंगा... 130 ट्रेनों को सुपरफास्ट बनानें के चक्कर में बढ़ी कीमत...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

अब रेलवे का सफर हुआ और भी महंगा... 130 ट्रेनों को सुपरफास्ट बनानें के चक्कर में बढ़ी कीमत...


रेलवे का सफर हुआ और महंगा, 130 ट्रेनों को सुपरफास्ट बनाकर बढ़ाया किराया; देखें नई रेट लिस्ट
इन सभी ट्रेनों में खानपान, यात्री सुरक्षा अथवा सुविधाओं में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की गई है। इस मद में एक पैसा खर्च किए बगैर रेलवे ने सभी श्रेणियों में किराया बढ़ा दिया है।

Indian Railway Fare: रेलवे ने देशभर की 130 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को सुपरफास्ट का दर्जा देकर सभी श्रणियों के किराये में भारी बढ़तरी कर दी है। इसके तहत ट्रेनों के एसी-1 व एक्जीक्यूटिव श्रेणी में 75 रुपये प्रति यात्री, एसी-2,3, चेयरकार में 45 रुपये व स्लीपर श्रेणी में 30 रुपये प्रति यात्री किराया बढ़ा दिया है।

इस प्रकार यात्रियों को एक पीएनआर (छह यात्री) की बुकिंग में एसी-1 में 450 रुपये, एसी-2,3 में 270 और स्लीपर में 180 रुपये यात्रियों को अतिरिक्त भुगतान करना होगा। यह व्यवस्था एक अक्तूबर से लागू कर दी गई है।


सोर्स : इंटरनेट वेबसाइट।
To Top
ADVERTISEMENT