CRIME : पहले छात्रा से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर की वायरल करने की धमकी...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CRIME : पहले छात्रा से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर की वायरल करने की धमकी...

@उत्तर प्रदेश//वेब न्यूज़ डेस्क।
भुता के एक गांव की कक्षा नौ की छात्रा से दुष्कर्म कर आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी ने छात्रा को किसी को कुछ बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

किशोरी फरीदपुर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। छात्रा की मां ने बताया कि पड़ोस का युवक उसे कॉलेज जाते समय रास्ते में छेड़खानी करता था।

एक दिन उसने नशीला पदार्थ देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वह छात्रा को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा।

दबंग से आजिज आकर छात्रा ने परिजनों से शिकायत की। भुता इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।


सोर्स : इंटरनेट वेबसाइट।
To Top