@सरगुजा//वेब न्यूज़ डेस्क।।
अंबिकापुर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहाँ सांप के काटने के बाद युवक ने उसे ढूंड़ कर डिब्बे में बंद कर लिया। युवक ने सांप को ना सिर्फ उस बंद किया जब उसनें काटा बल्कि वह सांप को उस अस्पताल भी ले गया जहां उसका ईलाज कराना था।
क्योंकि आस पास के लोगो का मानना था कि यदि सांप दूर चला गया तो व्यक्ति की मृत्यु हो जाएगी।
जानकारी के मुताबिक यह मामला अंबिकापुर के लखनपुर के कुन्नी का है जहां का युवक रहने वाला है। युवक को सांप ने सोते वक्त काटा लिया। सांप के काटते ही युवक ने शोरकर गांव के कुछ लोगो को बुलाकर खोजकरवाई तो सांप पकड़ा गया।
लोगो ने कहा कि ये तो ठीक कि आपने जल्दी बता दिया नही तो जान जानी तय थी। बाद में युवक अस्पताल गया वहां भी युवक ने सांप को छोड़ा नहीं था। करैत भारत टॉप पांच जहरीले सांपो में से एक है। उसी ने युवक को काटा था।
सांप के दूर जाते ही व्यक्ति के प्रांण चले जायेंगे :
जब तक इलाज पूरा नही हो जाता तब तक वे सांप को बाहर नहीं छोड़ेगे। घर वालो की मानें तो सांप के दूर जाते ही व्यक्ति के प्रांण चले जाएंगे।