BIG BREAKING : यहाँ केंद्रीय जेल में बंद महिला बंदी नें कर दी महिला प्रहरी की पिटाई... फोड़ा सिर...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

BIG BREAKING : यहाँ केंद्रीय जेल में बंद महिला बंदी नें कर दी महिला प्रहरी की पिटाई... फोड़ा सिर...

@रायपुर//वेब न्यूज़ डेस्क।
सेंट्रल जेल में एक महिला बंदी ने अपना वर्चस्व जमाने महिला जेल प्रहरी से मारपीट किया। जिससे प्रहरी को चोट आई है। मामले मेें जेल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि नारकोटिक्स एक्ट के मामले में मोनिका डेढ महीने से जेल में बंद है। शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे महिला प्रहरी माधुरी वर्मा और मोनिका का विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो मोनिका ने माधुरी से हाथापाई कर दी और उसे धक्का देकर गिरा दिया। जिससे माधुरी के सिर में चोट आई है।

दरअसल, मोनिका जेल में अपना वर्चस्व जमाना चाहती है। दूसरी महिला बंदियों के विवाद में भी सामने आकर प्रहरी से विवाद करने लगती है। वहीं मोनिका की बहन भी हत्या के मामले में जेल में बंद है। करीब 10 साल से उसे निगरानी सूची में रखा गया है।


सोर्स : इंटरनेट वेबसाइट।
To Top