बड़ा रेल हादसा : ट्रेन के 22 डिब्बे पटरी से उतरे... पढ़िए कैसे हुई पूरी दुर्घटना...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

बड़ा रेल हादसा : ट्रेन के 22 डिब्बे पटरी से उतरे... पढ़िए कैसे हुई पूरी दुर्घटना...

@चंदौली//वेब न्यूज़ डेस्क।
बिहार के सासाराम स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. जिसके बाद दिल्ली-हावड़ा रेल रूट बाधित हुआ है. तकरीबन दर्जन भर गाड़ियां जहां-तहां खड़ी हो गई हैं।

जानकारी के मुताबिक दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल अंतर्गत कुम्भउ स्टेशन के पास यह हादसा हुआ जब मालगाड़ी के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए. जिसकी वजह से अप एंड डाउन दोनों रूट प्रभावित हुआ है।

बहरहाल डीडीयू रेल मंडल से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है. साथ ही अधिकारियों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है. दिल्ली-हवड़ा रूट व्यस्ततम रूट है।

 अब अधिकारी जल्द से जल्द ट्रैक को खाली करवाकर ट्रेनों का संचालन सुचारू करवाने के प्रयास में जुटे हैं. बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद से कुछ ट्रेनों का रूट भी बदला जा रहा है।


सोर्स : इंटरनेट वेबसाइट।
To Top
ADVERTISEMENT