CG :- राजा मोरध्वज के नाम का बोर्ड आरंग में नहीं लगाना दुर्भाग्य जनक...शासन प्रशासन का घोर लापरवाही...!!!

CG :- राजा मोरध्वज के नाम का बोर्ड आरंग में नहीं लगाना दुर्भाग्य जनक...शासन प्रशासन का घोर लापरवाही...!!!

PIYUSH SAHU (BALOD)
@छत्तीसगढ़
 लगभग ढाई साल पहले नगरी प्रशासन विभाग एवं नगर पालिका आरंग के द्वारा आरंग मुख्य मार्ग सड़क चौड़ीकरण के नाम पर कैठापार के पास में लगा हुआ साइन बोर्ड जिस पर अंकित था राजा मोरध्वज की नगरी आरंग में आपका स्वागत है उसे निकाल कर फेंक दिया गया परंतु अब सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है फिर भी अब तक शासन प्रशासन द्वारा वैसा कोई दूसरा बोर्ड नहीं लगाया गया है जो दुर्भाग्य जनक है आरंग शहर मुंबई कोलकाता मुख्य मार्ग पर स्थित है एवं सैकड़ों यात्री प्रतिदिन आते हैं इस मार्ग में प्रसिद्ध तीर्थ स्थल जगन्नाथपुरी भी है एवं वहां जाने का मुख्य मार्ग आरंग से ही है अभी तक कितने यात्री यहां से आकर गुजर चुके हैं और वह लोग इस ऐतिहासिक नगरी के इसके इतिहास से इसके नाम से वंचित हो गए भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन द्वारा राजा मोरध्वज का परीक्षा लेने वाला स्थान हमारा आरंग है जिसका उल्लेख महाभारत के वन पर्व में मिलता है अतः भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक खूबचंद साहू एवं जिला मानस संघ के संरक्षक अशोक साहू द्वारा उक्त बोर्ड जिस पर आरंग का गौरवशाली नाम अंकित हो उसे पुनः लगाने की मांग करते हैं।

To Top