CG :- RTO ऑफिसर ने की पत्रकार से हुज्जत बाजी, पहले दी धमकी बाद में अपने बचाव के लिए पहुंचे थाने... देखिए वीडियो आप सब हो जाएंगे हैरान...!!!
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG :- RTO ऑफिसर ने की पत्रकार से हुज्जत बाजी, पहले दी धमकी बाद में अपने बचाव के लिए पहुंचे थाने... देखिए वीडियो आप सब हो जाएंगे हैरान...!!!

PIYUSH SAHU (BALOD)


 @अंबिकापुर

अंबिकापुर आरटीओ ऑफिसर ने हिंद स्वराष्ट्र के प्रतिनिधि के साथ हुज्जत बाजी कर दी हैं। RTO अधिकारी को अपने पद का इतना गुरूर है की उनसे पत्रकार का सवाल जवाब करना उन्हें नागवार गुजरा और सीधे बदतमीजी पर उतर आए। दरअसल 2 माह पूर्व हिंद स्वराष्ट्र को एक वीडियो मिला था जिसने आरटीओ के बाबू रामभगत राम रिश्वत लेते हुए साफ देखे जा रहे थे। इस वीडियो को ले करके हमारे प्रतिनिधि द्वारा आरटीओ अधिकारी देवांगन से बयान लिया गया था जिस पर उन्होंने कार्यवाही किए जाने की बात कही थी लेकिन आज पर्यंत इस मामले में आरोपी बाबू के ऊपर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई जिसे देखते हुए आज  हिंद स्वराष्ट्र प्रतिनिधि आरटीओ ऑफिसर से इस मामले में क्या कार्यवाही हुई है इसकी जानकारी लेने पहुंचे थे। जब हमारे प्रतिनिधि के द्वारा आरटीओ अधिकारी से सवाल जवाब किया गया तो वे बौखला गए और हुज्जत बाजी और धमकी चमकी में उतर आए। हुज्जत बाजी का वीडियो भी हिंद स्वराष्ट्र के प्रतिनिधि द्वारा बना लिया गया हैं। आज तक कार्यवाही नहीं कर पाने और पत्रकार के सवाल जवाब की बौखलाहट से हुज्जतबाजी और  धमकी चमकी में उतर आए आरटीओ अधिकारी की शिकायत गांधीनगर थाने में दर्ज करवा दी गई हैं।


देखिए घुस लेते हुए वीडियो



To Top