@संडी
पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष एवं भाजपा मंडल संडी अध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने अनेक जनहितैषी कार्यो के माध्यम से गरीब, किसान एवं श्रमिकों के जीवन स्तर को सवांरने का काम कर रही है तो वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रधानमंत्री मोदी के आवास योजना जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं को बंद कर छत्तीसगढ़ के करोड़ो जनता को गुमराह कर रही है । मंडल अध्यक्ष साहू ने आगे कहा अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता को बोरे बासी खाने का उपदेश देकर कांग्रेस सरकार अपनी राजनीतिक प्रसिद्धि हासिल करना चाह रही है पर श्रमिकों का सम्मान तब होगा जब सरकार उनकों आत्मनिर्भर बनायेगी एवं रोजगार के अवसर प्रदान करेगी । छत्तीसगढ़ की जनता को तीज त्यौहार, परंपरा को बताने की आवश्यकता नही है । मनरेगा कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से श्रमिक दिवस पर भी रोजगार गारंटी योजना का काम ठप्प पड़ा है मजदूरों को काम नही मिल रहा है । गंगाजल की कसम खाकर शराबबंदी का वादा करने वाली कांग्रेस की झूठी सरकार सोफे में बैठकर बोरे बासी खाने का दिखावा कर मजदूरों का अपमान कर रही है । बोरे बासी सोफे पर बैठकर नही श्रमिक खेत की मेड़ पर बैठकर खाते हैं ।
