CG :- संडी मंडल के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर प्रधानमंत्री के योजनाओं से जनता को रूबरू करायेंगे...-

CG :- संडी मंडल के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर प्रधानमंत्री के योजनाओं से जनता को रूबरू करायेंगे...-

PIYUSH SAHU (BALOD)
@संडी
 भाजपा कार्यालय संडी बंगला में भाजपा मंडल संडी का विशेष बैठक मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहू के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । जिसमें पार्टी विस्तारक समयदानी कार्यकर्ता, साइबर सेल कार्यकर्ता, शक्तिकेन्द्र संयोजक, सहसंयोजक को मतदाता सूची एवं बूथ विवरण पुस्तिका का वितरण करते हुए 05 मई से 20 तक चलने वाले कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी कार्य विस्तार योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहू ने कहा कि इस 15 दिन के पखवाड़े में कार्यकर्ता गांव के हर बूथ में जाकर केन्द्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा चलाये जा अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे जनता को रूबरू करायेंगे । संगठन को और मजबूत करने के लिए बूथ कमेटियों का बैठक लेकर नए नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम करेंगे । भाजपा जिला उपाध्यक्ष तेजराम वर्मा ने कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर बरसते हुए कहा छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने और छलने के अलावा उनका और कोई काम नही रह गया है । केन्द्र की गरीब हितैषी योजनाओं को बंद कर मुख्यमंत्री बघेल गरीब श्रमिकों का अपमान कर रही है । बैठक का संचालन मंडल महामंत्री पप्पू वर्मा ने एवं आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष डागेश्वर वर्मा द्वारा किया गया । बैठक के अंत मे दिवंगत आत्मा चंचला चौबे पलारी, कामनी वर्मा कोदवा एवं ग्राम साराडीह के कार्यकर्ताओं को दो मिनट का मौन धारण कर श्रंद्धाजलि अर्पित किया गया । इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष राजू बंजारे, पुनीत वर्मा, हुलाश वर्मा, भीष्मदेव सोनवानी, कृतराम वर्मा, श्यामू साहू, खिलेश्वर धृतलहरे, लीलाधर साहू , भगत वर्मा, टेकराम पटेल, डुलेश्वर वर्मा, रामूसिंह चक्रधारी, यशवंत तिवारी, सालिक साहू,शिवप्रसाद वर्मा, अभिराम साहू, टिकेश्वर साहू, देवप्रकाश चंद्रवंशी, रामगोपाल साहू, गोपाला वर्मा, हिमांशु वर्मा, परसराम साहू, जयभारत कन्नौजे, भरत वर्मा, अशोक साहू, कामेश्वर साहू, राजू साहू, मदन साहू, विक्की चन्द्राकर, अंकुश चन्द्राकर, देवप्रसाद राजपूत, ठाकुरराम वर्मा, देवकुमार वर्मा, उपस्थित थे ।
To Top